तुर्की के उप विदेश मंत्री ने ग़ज़्ज़ा में संघर्ष विराम प्रस्ताव को मंजूरी देने में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विफलता को "पूर्णरूप से निराशाजनक बताते हुए कहा कि इस्राईल हर 5 मिनट में एक फिलिस्तीनी की हत्या कर रहा है। 7 अक्टूबर से अब तक मारे गए लोगों में 70 प्रतिशत बच्चे और महिलाएं हैं।
"अनातोलिया" समाचार एजेंसी के अनुसार, तुर्की के उप विदेश मंत्री यासीन एक्रीम सेरिम ने जिनेवा में एक बैठक में कहा कि फिलिस्तीन में मानवाधिकार की स्थिति बेहद खतरनाक है। "अब हर पांच मिनट में एक फिलिस्तीनी इस्राईल के हाथों मारा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में चल रहे अमानवीय हमले न केवल फिलिस्तीनी लोगों के मौलिक अधिकारों के लिए बल्कि पूरी मानवता के साझा और सामान्य मूल्यों पर भी एक क्रूर प्रहार हैं।