कुछ घंटे पहले फ़िलिस्तीनी मुजाहिदीन ने ज़ायोनी शहर सदीरूत पर मिसाइलों से हमला किया, जिसके बाद से पूरे ज़ायोनी इलाके में खतरे के सायरन गूँज रहे हैं।
प्राप्त विवरण के अनुसार, ज़ायोनी सेना के रेडियो ने घोषणा की है कि फ़िलिस्तीन की ओर सदीरूत और उसके आसपास स्थित ज़ायोनी प्रतिष्ठानों और सैनिक ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए हैं।
दूसरी ओर, ज़ायोनी अस्पताल बेलिंसन के सूत्रों ने पुष्टि की है कि ग़ज़्ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों में झड़पों के दौरान घायल होने के कारण 4 और ज़ायोनी सैनिकों को चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
वहीँ फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने कहा है कि ज़ायोनी हमलों के कारण हमास द्वारा बंधक बनाए गए ज़ायोनीवादियों में से अब तक 19 लोग मारे जा चुके हैं।