13 दिसंबर 2023 - 04:13
अमेरिका ने भी माना वैश्विक समर्थन खो रहा है इस्राईल

अमेरिका और यूरोप की मदद से फिलिस्तीन पर वहशियाना ज़ायोनी हमलों में अब तक 18 हज़ार से अधिक लोग शहीद हो गए जिनमे 70% से अधिक महिलाऐं और बच्चे हैं जबकि 50 हज़ार से अधिक घायल हुए हैं।

फिलिस्तीन में जारी क़त्ले आम में इस्राईल के बराबर के भागीदार अमेरिका ने भी मान लिया है कि अवैध ज़ायोनी राष्ट्र विश्व स्तर पर अपना समर्थन खो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि इस्राईल की रक्षा अमेरिका कर रहा है लेकिन ग़ज़्ज़ा पर लगातार बमबारी के नतीजे में इस्राईल विश्व में अलग थलग पड़ रहा है।

बाइडन का यह बयान ज़ायोनी प्रधानमंत्री के साथ संबंधों में दरार की ओर इशारा करता है। बाइडन ने कहा कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री को अब अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए। ग़ज़्ज़ा के खिलाफ भारी बमबारी के कारण इस्राईल समर्थन खो रहा है। बाइडन का यह बयान इस्राईल पर अब तक दिए गए बयानों में सबसे अधिक आलोचनात्मक था।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें चुनाव के दौरान उन्हें फंड करने वाले लोग शामिल थे। कार्यक्रम में कई यहूदी भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्राईल की सुरक्षा अमेरिका पर निर्भर है। इस्राईल के साथ अभी अमेरिका है। इस्राईल के साथ यूरोपीय संघ है। इस्राईल के साथ अभी यूरोप है। लेकिन अब इस्राईल अंधाधुंध बमबारी के कारण सभी का समर्थन खो रहा है।

बता दें कि अमेरिका और यूरोप की मदद से फिलिस्तीन पर वहशियाना ज़ायोनी हमलों में अब तक 18 हज़ार से अधिक लोग शहीद हो गए जिनमे 70% से अधिक महिलाऐं और बच्चे हैं जबकि 50 हज़ार से अधिक घायल हुए हैं।