11 दिसंबर 2023 - 04:17
ग़ज़्ज़ा के लिए रूस ने की अंतर्राष्ट्रीय निगरानी मिशन बनाने की मांग

इस्राईल का कहना है कि हमास के हमले में कम से कम 1200 ज़ायोनी मारे गए जबकि फिलिस्तीन पर ज़ायोनी देश के बर्बर हमलों में 17 हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं जिनमे 70 फीसद से अधिक महिलाऐं और बच्चे हैं।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दोहा फोरम में अपने बयान में कहा है कि ग़ज़्ज़ा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी मिशन बनाए जाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि मानवीय स्थिति का आकलन करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी मिशन को ग़ज़्ज़ा जाना चाहिए। हमास के 7 अक्तूबर के हमले को फिलिस्तीनी लोगों को दंडित करने का बहाना बनाना किसी भी अवस्था में स्वीकार्य नहीं है।

इस्राईल का कहना है कि हमास के हमले में कम से कम 1200 ज़ायोनी मारे गए जबकि फिलिस्तीन पर ज़ायोनी देश के बर्बर हमलों में 17 हज़ार से अधिक लोग मारे गए हैं जिनमे 70 फीसद से अधिक महिलाऐं और बच्चे हैं।

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि ग़ज़्ज़ा में मानवीय संघर्ष विराम के लिए जमीन पर निगरानी की आवश्यकता थी। 'हमने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को सुझाव दिया था कि वह किसी प्रकार की निगरानी पर विचार करने के लिए अपने अधिकार का उपयोग करें लेकिन अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ है।