9 दिसंबर 2023 - 04:15
यमन की अरब जगत को नसीहत, लाल सागर के बजाय रफह क्रॉसिंग की हिफाज़त करो

उन्होंने अरब देशों को संबोधित करते हुए कहा कि लाल सागर के जलमार्ग की चिंता करने के बजाय रफह क्रॉसिंग की रक्षा करें ताकि इस रास्ते से ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़रूरी सहायता पहुंचाई जा सके।

यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख ने अरब देशों से लाल सागर के जलमार्ग की चिंता करने के बजाय रफह क्रॉसिंग की रक्षा करने को कहा ताकि इस रास्ते से ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़रूरी सहायता पहुंचाई जा सके।

यमन के खिलाफ कई वर्षों से जंग कर रहे सऊदी नीत गठबंधन को संबोधित करते हुए यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख मोहम्मद अली अल-हौसी ने कहा कि गठबंधन सेना को मक़बूज़ा फिलिस्तीन में असली दुश्मन की ओर बढ़ने की ज़रूरत है।

उन्होंने अरब देशों को संबोधित करते हुए कहा कि लाल सागर के जलमार्ग की चिंता करने के बजाय रफह क्रॉसिंग की रक्षा करें ताकि इस रास्ते से ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़रूरी सहायता पहुंचाई जा सके।

उन्होंने कहा कि हम ग़ज़्ज़ा में कई बड़ी त्रासदियां देख रहे हैं और हमें कुछ और अधिक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में आम नागरिकों का क़त्ले आम करने वाले हथियार अमेरिकी है और अमेरिका आम नागरिकों की हत्या की निंदा नहीं कर सकता क्योंकि वह कभी खुद की निंदा नहीं करेगा।