दक्षिणी लेबनान की सीमा पर प्रतिरोध संगठन हिज़्बुल्लाह और अवैध राष्ट्र इस्राईल की ज़ायोनी सेना के बीच भारी झड़पें हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक हिज़्बुल्लाह ने अपने ताजा बयान में दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न हमलों में ज़ायोनी सेना को गंभीर क्षति पहुंचाते हुए दुश्मन सैन्य बलों के 14 सदस्यों को मार गिराया है।
हिज़्बुल्लाह के बयान के अनुसार, लेबनानी सीमा के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में ज़ायोनी सैन्य जमावड़ों पर हमले किये जिसमें प्रतिरोधी संगठन के जवानों ने भाग लिया।
ट्रायंगल अल-तइहान में ज़ायोनी सेना के ठिकानों पर स्वचालित हथियारों से हमला किया गया, जबकि शबआ फ़ार्म में स्थित ज़ैदीन और बयाज़ बलिदा पर भी हिज़्बुल्लाह ने हमला किया।