डेनमार्क की संसद ने एक विधेयक पारित किया है जो धार्मिक ग्रंथों के अपमान पर प्रतिबंध लगाता है। गुरुवार को डेनमार्क की संसद ने उत्तरी यूरोप में स्थित इस देश में कुरान जलाने पर प्रतिबंध लगाने की योजना को मंजूरी दे दी।
यह बिल, "धार्मिक समुदाय के सदस्यों के लिए महत्व रखने वाले ग्रंथों के साथ अनुचित व्यवहार को अपराध बनाएगा। इस बिल को 179 सीटों वाली डेनिश संसद में 94 वोटों से मंजूरी दे दी गई जबकि 77 विधायकों ने इसका विरोध किया।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने बताया है कि इस प्रस्ताव के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक ग्रंथों को जलाने, फाड़ने या अपमान करने पर 2 साल तक की कैद हो सकती है।
इस योजना को मंजूरी डेनमार्क और स्वीडन में कुरान के अपमान के कुछ महीने बाद मिली। डेनमार्क और स्वीडन में लगातार क़ुरआने मजीद के अपमान की घटनाओं से इस्लामिक जगत नाराज था और इन दोनों देशों से इन हरकतों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा था।