सऊदी अरब की यात्रा पर पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सऊदी अरब और रियाज़ के बीच दोस्ताना संबंधों को बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा की कि मॉस्को और रियाज़ के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास में कोई बाधा नहीं है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ बैठक में कहा कि मॉस्को और रियाज़ के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास को कोई नहीं रोक सकता।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस में उनकी आगामी बैठक की योजना बनाई गई है। सऊदी अरब और रूस के बीच अगली बैठक निश्चित रूप से मॉस्को में होनी चाहिए। जिसके जवाब में, सऊदी क्राउन प्रिंस ने भी रूस की यात्रा के लिए तत्परता दिखाई है ।