जिस समय इस्राईल ग़ज़्ज़ा पर बेरहमी से बमबारी कर रहा था और यूरोप सहित दुनिया के कोने-कोने में इस क्रूरता का विरोध हो रहा था, उस समय रियाज़ में नाच गाने और म्यूजिक कंसर्ट के साथ जश्न मनाया जा रहा था, जिससे इस्लामिक दुनिया में बहुत गुस्सा फैला।
नाच-गाने की पार्टियों का जिक्र अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि आले सऊद ने पवित्र शहर मदीना में फिल्म थिएटर्स खोल दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब एक बार फिर सऊदी सरकार डॉग फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी में लगी हुई है
सऊदी अरब पहली बार, एक अंतरराष्ट्रीय डॉग फेस्टिवल की मेजबानी करेगा, जो रियाज़ महोत्सव के चौथे सत्र के दौरान आयोजित किया जाएगा।
सऊदी अरब में रियाज़ फेस्टिवल के चौथे सीज़न में पहला अंतर्राष्ट्रीय मेला "ट्रेंड डॉग्स फेस्टिवल" होगा जिसमें 4 विषयों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रशिक्षित कुत्तों की उपस्थिति के लिए अलग से एक एक विशेष सत्र रखा गया है।
सऊदी अरब के सार्वजनिक मनोरंजन विभाग के प्रमुख तुर्की अल-शेख ने एक्स सोशल नेटवर्क पर एक वीडियो प्रकाशित करके महोत्सव के आयोजन की घोषणा की।
सऊदी अरब ऐसे समय में डॉग फेस्टिवल की तैयारी कर रहा है जब ज़ायोनी सरकार ग़ज़्ज़ा में लाखों फिलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपने इतिहास में सबसे क्रूर अपराध कर रही है। ग़ज़्ज़ा की 2.5 मिलियन आबादी के आधे से अधिक घरों को नष्ट कर रही है और उन्हें विस्थापित कर दिया गया है।
सऊदी अरब में डॉग फेस्टिवल 30 नवंबर से शुरू होगा और अगले दो दिनों तक चलेगा जिसमें 250 से अधिक कुत्ते ग्रेहाउंड, चपलता कौशल और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करेंगे।