13 नवंबर 2023 - 07:35
मिसाइल के जवाब में मिसाइल, प्रतिरोधी संगठनों का अमेरिकी ठिकानों पर मुंहतोड़ जवाबी हमला

इससे पहले एक फील्ड कमांडर ने घोषणा की थी कि पूर्वी सीरिया पर अमेरिकी हवाई हमले की प्रतिक्रिया में तुरंत अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ प्रतिरोध हमले बढ़ाए जाएंगे।

पूर्वी सीरिया में दो ठिकानों पर अमेरिका के आतंकवादी हमलों के जवाब में, प्रतिरोधी संगठन ने सीरियाई तेल और गैस क्षेत्र कोनिको पर कब्जा जमाए बैठी अमेरिकी सेना के आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया।

सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले की तत्काल प्रतिक्रिया में, इराक के इस्लामी प्रतिरोध ने पूर्वी सीरिया में कोनेको तेल क्षेत्र में स्थित अमेरिकी अड्डे पर 15 मिसाइलों से हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हमले सटीक, सफल और अपने लक्ष्य को भेदने में कामयाब रहे। इन हमलों के तुरंत बाद, अमेरिकी अड्डे आग और धुएं से भर गए। सीरिया में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में प्रतिरोधी समूहों की यह कार्रवाई की गई।

अमेरिकी युद्ध मंत्री ऑस्टिन ने आज सुबह घोषणा की थी कि इराक और सीरिया में तैनात अमेरिकी बलों के खिलाफ प्रतिरोधी हमलों के जवाब में अमेरिका ने पूर्वी सीरिया के इलाकों को हवाई हमलों से निशाना बनाया है।

गौरतलब है कि इससे पहले एक फील्ड कमांडर ने घोषणा की थी कि पूर्वी सीरिया पर अमेरिकी हवाई हमले की प्रतिक्रिया में तुरंत अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ प्रतिरोध हमले बढ़ाए जाएंगे।