11 नवंबर 2023 - 08:34
कोलंबिया इस्राईल को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में घसीटने के लिए तैयार

कोलंबियाई सरकार की कानूनी टीमें "सभी अंतरराष्ट्रीय अदालतों" में इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की तैयारी कर रही हैं।

फ़िलिस्तीन में चल रहे नरसंहार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया ने कहा कि हम इस्राईली सरकार को सभी अंतरराष्ट्रीय अदालतों में घसीटने की तैयारी कर रहे हैं।

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने कहा कि कोलंबियाई सरकार की कानूनी टीमें "सभी अंतरराष्ट्रीय अदालतों" में इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की तैयारी कर रही हैं।

पेट्रो ने घोषणा की, हम "नेतन्याहू के युद्ध अपराधों" के बारे में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में शिकायत करने की अल्जीरिया की योजना का समर्थन करते हैं और इस संबंध में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले, पेट्रो ने ग़ज़्ज़ा में बिजली और इंटरनेट बंद करने कै इस्राईल के फैसले की निंदा करते हुए कहा था कि इस्राईल ने फिलिस्तीनियों का सामूहिक नरसंहार शुरू करने के लिए ग़ज़्ज़ा में बिजली और इंटरनेट बंद किया है।