संयुक्त राष्ट्र बाल कोष, यूनिसेफ ने ग़ज़्ज़ा में दस लाख फिलिस्तीनी बच्चों की गंभीर स्थिति के बारे में चेतावनी देते हुए कहा है कि इस्राईल की वहशियाना और क्रूर बमबारी और ग़ज़्ज़ा के अस्पतालों और स्कूलों समेत आम रिहायशी इमारतों को निशाना बनाने के कारण पूरे ग़ज़्ज़ा और विशेष रूप से उत्तरी क्षेत्रों में चिकित्सा प्रणाली गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। अस्पतालों का तंत्र और स्वास्थ्य विभाग लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जिससे ग़ज़्ज़ा के लोगों, विशेषकर बच्चों के जीवन के लिए खतरा बढ़ गया है। चिकित्सा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग के विनाश के कारण ग़ज़्ज़ा में दस लाख बच्चों का जीवन गंभीर खतरे में है।
24 घंटे से अधिक समय हो गया है लेकिन अल-रंतीसी और अल-नसर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। आईसीयू को बिजली आपूर्ति करने के लिए एक छोटा जनरेटर भी नहीं है।
ग़ज़्ज़ा पट्टी में युद्ध के छत्तीसवें दिन भी इस्राईल ने आवासीय घरों और नागरिकों पर तोपखाने और हवाई हमले जारी रखे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बार-बार चेतावनियों के बावजूद ग़ज़्ज़ा के अस्पतालों पर बमबारी जारी है।
ग़ज़्ज़ा पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही इस्राईल सेना को जमीन पर फिलिस्तीनी प्रतिरोध संगठनों के सामने कामयाबी मिलती नज़र नहीं आ रही है।