9 नवंबर 2023 - 08:35
पूर्वी सीरिया में अमेरिका ने किया हमला, प्रतिरोधी संगठनों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

ऑस्टिन ने कहा: "इस हवाई हमले में दो एफ -15 लड़ाकू जेट का इस्तेमाल किया गया था। हम अपनी सेना और सुविधाओं की रक्षा के लिए अन्य उपाय करने के लिए तैयार हैं।"

ग़ज़्ज़ा में चल रहा युद्ध धीरे धीरे क्षेत्र में फैलने लगा है। इराक और सीरिया में अमेरिका के अवैध सैन्य ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों के बाद अमेरिका ने भी पूर्वी सीरिया के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए जिसके जवाब में इराक से लेकर सीरिया तक क्षेत्रीय संगठनों ने अपने देश में अमेरिका के ग़ैर क़ानूनी संवेदनशील ठिकानों पर मिसाइलें दागीं।

अमेरिकी युद्ध मंत्री ने इन हमलों की जानकारी देते हुए कहा कि इराक और सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर हुए भारी हमलों के जवाब में हमने पूर्वी सीरिया में हथियारों के एक गोदाम को निशाना बनाया है।

अल जज़ीरा के अनुसार, ऑस्टिन ने कहा: "इस हवाई हमले में दो एफ -15 लड़ाकू जेट का इस्तेमाल किया गया था। हम अपनी सेना और सुविधाओं की रक्षा के लिए अन्य उपाय करने के लिए तैयार हैं।"

अपने क्षेत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका की अवैध और आतंकवादी कार्रवाइयों के जवाब में, क्षेत्रीय प्रतिरोधी संगठनों ने सीरिया के "अल-उमर" तेल क्षेत्र में स्थित अमेरिकी अड्डे पर 6 मिसाइलें दागीं। वहीं इराक के कुर्दिस्तान में भी अमेरिकी बेस को हमलों का निशाना बनाया गया।

अल अक़्सा तूफ़ान ऑपरेशन के बाद से ही ग़ज़्ज़ा के खिलाफ ज़ायोनी शासन के बर्बर हमलों के जवाब में प्रतिरोधी समूह इराक और सीरिया में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।