अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ढिंढोरा पीटने वाले बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्टर को सिर्फ इसलिए बर्खास्त कर दिया क्योंकि इस रिपोर्टर ने पीड़ित फिलिस्तीनियों के साथ हमदर्दी जताते हुए एकजुटता व्यक्त की थी। 27 साल तक इस ब्रिटिश समाचार एजेंसी के साथ काम रहती रही लेबनानी पत्रकार को बीबीसी ने नौकरी से निकाल दिया है।
बीबीसी की लेबनानी रिपोर्टर निदा अब्दुस समद को बीबीसी अरबी रेडियो में 27 साल की सेवा के बाद फ़िलिस्तीनी मुद्दे के लिए अपना समर्थन देने के कारण बर्खास्त कर दिया गया है।
लेबनानी सोशलिस्ट पार्टी के पूर्व प्रमुख वलीद जंब्लात ने सोशल नेटवर्क साइट X पर लिखा कि बाल्फ़ोर घोषणापत्र और फ़िलिस्तीन मुद्दे में ब्रिटेन की भूमिका को देखते हुए यह बिल्कुल भी आश्चर्यजनक नहीं है।
लेबनानी संसद के सदस्य इब्राहिम अल मूसवी ने निदा के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए उनकी गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग मीडिया और वैश्विक पाखंडी समाज में अपने बहादुर और साहसी कार्यों की कीमत चुकाते हैं। निदा अब्दुस समद ने भी अपने बेदार ज़मीर की कीमत चुकाई, इसीलिए हम उनका सम्मान करते हैं।