स्पेन के मशहूर अखबार "एल मुंडो" ने खबर दी है कि ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की ओर से भाड़े के सैनिक लड़ रहे हैं। स्पेन के दूसरे सबसे बड़े समाचार पत्र ने स्पेन के ही भाड़े के सैनिकों में से एक, "पेड्रो डियाज़ फ्लोरेस कोरालेस" के साथ एक साक्षात्कार में, ग़ज़्ज़ा युद्ध में इस्राईली सेना के बीच विदेशी सैनिकों की उपस्थिति का खुलासा किया।
यूक्रेन में रूसी सेना के खिलाफ लड़ने का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी और नव-नाजी स्पेनिश सैनिक के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, एल मुंडो अखबार ने लिखा: मक़बूज़ा फिलिस्तीन में अपनी सैन्य गतिविधियों का वर्णन करते हुए, किराये के इस सैनिक ने स्वीकार किया कि इस्राईल में बड़ी संख्या में विदेशी सैनिक ज़ायोनी सेना में शामिल हैं।
इस्राईली सेना में शामिल होने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर, स्पेन के इस भाड़े के सैनिक ने कहा: "मैं 3,900 यूरो के साप्ताहिक वेतन और अच्छी कामकाजी परिस्थितियों के कारण इस्राईली सेना में शामिल हुआ।"
इस सैनिक ने स्वीकार किया कि हमारी लड़ाकू इकाई का ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोधी बलों के साथ सीधा सैन्य टकराव नहीं हुआ। "मैं वर्तमान में मक़बूज़ा गोलान हाइट्स में सैन्य गतिविधियों में लगा हुआ हूं, और ग़ज़्ज़ा पट्टी में हथियारों के काफिले और सैनिकों के स्थानांतरण में शामिल हूं। साथ ही ग़ज़्ज़ा में सैन्य टीमों को घुसपैठ में मदद कर रहे हैं।