दुनिया में बहुत से लोग इस भ्रम रहे कि इस्राईली सेना एक शक्तिशाली सेना है, लेकिन युद्ध के मैदान में यह सेना इतनी गिर जाएगी कि बच्चों, महिलाओं और मरीज़ों को निशाना बनाने के साथ ही अस्पतालों को थोड़ी-बहुत बिजली की आपूर्ति करने वाले सोलर पैनलों को भी हवाई हमलों में निशाना बनाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।
इसके अलावा, इस्राईली सेना इतनी गिर गई है कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी लड़ाकों से रूबरू होने के बजाए, स्कूलों को निशाना बना रही है, जहां हज़ारों फ़िलिस्तीनियों ने शरण ले रखी है। वह एम्बुलैंसों पर बमबारी कर रही है, जो मरीज़ों को लाने और ले जाने का काम कर रही हैं।
अनादोलु न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली लड़ाकू विमानों ने अस्पतालों की झतों पर लगे सोलर पेनल्स को निशाना बनाया है, जिससे पहले से ही ख़राब हालत में मरीज़ों और घायलों का इलाज करने वाले अस्पतालों के लिए स्थिति गंभीर हो गई है।
इस्राईली सेना ने उत्तरी ग़ज़ा स्थित जबालिया कैम्प के सबसे बड़े स्कूल अल-फ़ख़ूरा को निशाना बनाया है। इस स्कूल में हज़ारों लोगों ने पनाह ले रखी है।