4 नवंबर 2023 - 10:53
ज़ायोनी शासन ने इस्माइल हनियह के घर को निशाना बनाया

ज़ायोनी सेना ने पश्चिमी ग़ज़्ज़ा में अल-शती कैंप में हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माइल हनियह के घर को निशाना बनाया।

फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी शहाब ने खबर देते हुए कहा कि इस्राईल ने एक बार फिर सभी अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों की धज्जियाँ उड़ाते हुए हमास लीडर इस्माइल हनियह के घर पर हमला किया।

ज़ायोनी सेना ने पश्चिमी ग़ज़्ज़ा में अल-शती कैंप में हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माइल हनियह के घर को निशाना बनाया।

वहीं, फिलिस्तीन टुडे ने खबर देते हुए कहा कि ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा के जबालिया शिविर में एक स्कूल पर भी बमबारी की, शहीदों और घायलों को ग़ज़्ज़ा के इंडोनेशियाई अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इस स्कूल में दर्जनों विस्थापित फ़िलिस्तीनी शरण लिए हुए थे।