उत्तर कोरिया ने अमेरिका के असफल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिकी सेनाओं को कोरियाई प्रायद्वीप में ऐसे उत्तेजक कदम नहीं उठाने चाहिए कि हम कड़ी और मुंहतोड़ प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर हो जाएं।
उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह अमेरिका द्वारा किये गये असफल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अमेरिकी वायुसेना के अनुसार, अज्ञात खराबी के कारण इस बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण बीच में ही रोक दिया गया।
उत्तर कोरिया द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है: उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका की अत्यधिक संदिग्ध और उत्तेजक हरकतों से कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य तनाव बढ़ सकता है।
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि पेंटागन कोरियाई प्रायद्वीप पर रणनीतिक सैन्य हथियारों की तैनाती के साथ अपनी स्थिति मजबूत करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्रवाई से उत्तर कोरिया के खिलाफ 'डिटरेंस' में सुधार होगा। उनके बयान के कुछ ही समय बाद ही, पेंटागन ने 1981 के बाद पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी दक्षिण कोरिया भेजी, जिसकी उत्तर कोरिया ने कड़ी निंदा की थी।