अरब जगत के विख्यात पत्रकार और विश्लेषक अब्दुल बारी अतवान ने दावा करते हुए कहा है कि ईरान ने अमेरिका को ग़ज़्ज़ा पर बमबारी रोकने का अल्टीमेटम दिया है।
"अब्द अल-बारी अतवान" ने यूट्यूब पर प्रतिदिन आने वाले अपने एक वीडियो में दावा किया है कि ज़ायोनी शासन ग़ज़्ज़ा पट्टी पर चौतरफा और बड़े पैमाने पर जमीनी हमले की अपनी धमकियों से पीछे हट गया है और सीमित घुसपैठ तक ही रुक गया है।
उन्होंने कहा कि ज़ायोनी सरकार के टैंक ग़ज़्ज़ा शहर में सलाहुद-दीन स्ट्रीट पर तैनात थे, लेकिन उन्हें प्रतिरोधी बलों द्वारा मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ा और इन हमलों के दौरान, कई ज़ायोनी सैनिक मारे गए या घायल हो गए। जिसके बाद ज़ायोनी टैंक तुरंत क्षेत्र से भाग गए।
अतवान ने हिज़्बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह के बारे में भी कहा कि सय्यद हसन नसरुल्लाह पिछले चार हफ्तों से खामोश हैं और अचानक घोषणा की गई कि वह शुक्रवार को भाषण देने जा रहे हैं। बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि हसन नसरुल्लाह ने अपने भाषण के लिए शुक्रवार का दिन क्यों चुना?
जानकार सूत्रों के मुताबिक, सय्यद हसन नसरुल्लाह ने लेबनान में हमास और इस्लामिक जिहाद के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया कि अगर आप हमें टीवी पर देखते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि हम एक बड़ी योजना और बदलाव का सामना कर रहे हैं।
शायद सय्यद हसन नसरुल्लाह फ़िलिस्तीनियों को बताना चाह रहे हैं कि हम आपसे दूर नहीं हैं और हम आपके साथ युद्ध के केंद्र में हैं। अतवान ने दावा किया कि ईरान और हिज़्बुल्लाह ने संयुक्त राज्य अमेरिका को चेतावनी दी होगी कि यदि वे जुमेरात या शुक्रवार की सुबह तक ग़ज़्ज़ा पट्टी के खिलाफ नरसंहार और क्रूर हमलों को नहीं रोकते हैं, तो हम युद्ध में प्रवेश करेंगे और इलाक़े का संतुलन बदल देंगे।
सय्यद हसन नसरुल्लाह और फिलिस्तीनी अधिकारियों के बीच बैठक में मौजूद एक जानकार सूत्र के अनुसार, हिज़्बुल्लाह नए हथियार हासिल करने के लिए शुक्रवार तक इंतजार कर सकता है। यदि हिज़्बुल्लाह इस युद्ध में प्रवेश करता है, तो ज़ायोनी शासन को 200,000 मिसाइलों का सामना करना पड़ेगा और इस शासन के अंत की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी, और अमेरिकी अड्डे अब ज़ायोनी शासन की रक्षा करने में सक्षम नहीं होंगे।