फिलिस्तीन पर इस्राईल के बर्बर हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि ने इस्राईल पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस्राईल एक अतिक्रमणकारी शक्ति है और उसे आत्मरक्षा का कोई अधिकार नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नबेंज़िया ने ज़ायोनी शासन के दावे कि अल-अक्सा तूफान ऑपरेशन का जवाब देना आवश्यक था: कहा कि "इस्राईल को मौजूदा संघर्ष में खुद का बचाव करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि यह कब्ज़ा करने वाली सरकार है।”
संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि, "इस्राईल की जमीनी कार्रवाई न केवल ग़ज़्ज़ा के दो मिलियन निवासियों के लिए एक आपदा होगी, बल्कि इस से एक क्षेत्रीय संकट भी जन्म ले सकता है।