पूरी दुनिया की निगाहें इस समय लेबनान की प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी और लोकप्रिय प्रतिरोधी संगठन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह पर हैं। शुक्रवार को होने वाले उनके भाषण से उनके दुश्मनों की सांसें फूली हुई हैं।
दोस्त और दुश्मन सभी सय्यद हसन नसरुल्लाह के बयान का इंतजार कर रहे हैं। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति भवन उनके भाषण का इंतजार कर रहा हैं, वहीं ज़ायोनी हल्क़ों में उनके भाषण को लेकर पहले से ही चिंता है।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सरकार अगले शुक्रवार को होने वाले हिज़्बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह के भाषण का इंतजार कर रही है और उस पर कड़ी नजर रख रही है। उन्हें हमारा संदेश है कि क्षेत्र में संघर्ष नहीं फैलाना है।
ज़ायोनी शासन के चैनल 13 पर एक सैन्य टिप्पणीकार ने कहा: "इस्राईल शुक्रवार के भाषण से पहले बहुत चिंतित और घबराया हुआ है।
ज़ायोनी सरकार के चैनल 12 ने भी कहा कि "लगभग पूरा मध्य पूर्व सय्यद हसन नसरुल्लाह के भाषण का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।