इराक की यात्रा पर पहुंचे हमास के वरिष्ठ नेता ओसामा हमदान ने बगदाद में इराकी प्रतिरोधी दलों के कई कमांडरों से मुलाकात की।
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के वहशियाना हमलों के दौरान फिलिस्तीन के भरपूर समर्थन के लिए उन्होंने हमास की तरफ से आयतुल्लाह सय्यद अली हुसैनी सीस्तानी और इराकी प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।
हमास के वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि फिलिस्तीन के मुद्दे पर ग्रैंड आयतुल्लाह सीस्तानी और इराक के प्रधानमंत्री की रुख गौरवशाली और साहसी है।
उन्होंने कहा: इराक के लोग, मरजईयत, राजनीतिक दल और धार्मिक नेता सब ही अल-अक्सा तूफान ऑपरेशन के दौरान फिलिस्तीन मुद्दे पर हमारे साथ खड़े हैं।
हमास के वरिष्ठ नेता ने फिलिस्तीन मुद्दे में इराक की भूमिका का ज़िक्र करते हुए कहा कि इराक में प्रतिरोधी समूहों ने इस बात पर जोर दिया कि इस जंग में अमेरिका के किसी भी हस्तक्षेप के जवाब में हम मैदान में कूद जाएंगे।