29 अक्टूबर 2023 - 17:51
गाजा में ज़ायोनी सेना को करना पड़ा शर्मनाक हार का सामना ?

ज़ायोनी शासन के करीबी सूत्रों ने बताया है कि कैसे उसके सैनिकों को गाजा में अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा है।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ज़ायोनी सेना ने 3 डिविजन, 4 ब्रिगेड और 5 हजार अमेरिकी सेना के अलावा कुल 65 हजार सैनिकों के साथ शुक्रवार रात गाजा में ऑपरेशन चलाया था।


इजरायली सरकार ने गाजा पर अधिक सीमित जमीनी हमला किया जिससे दो बुलडोजर और एक टैंक नष्ट होने के बाद इजरायली सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।