26 अक्टूबर 2023 - 17:48
गाजा पर ज़ायोनी आक्रमण में शहीद होने वाले जर्नलिस्ट।

खून की प्यासी इजरायली सरकार चरम सीमा पर पहुंच गई है और जीवन के सभी क्षेत्रों के फिलिस्तीनियों को बेरहमी से मार रही है।

गाजा पर ज़ायोनी हमले में मारे गए पत्रकारों की संख्या 24 तक पहुँच गई है। फ़िलिस्तीनी महिला रिपोर्टर दुआ शराफ़ बुधवार रात गाजा के एक अन्य केंद्रीय क्षेत्र ज़वैदा में एक आवासीय घर पर ज़ायोनी बमबारी में शहीद हो गईं। इस बमबारी में दुआ शराफ के परिवार के अन्य सदस्य भी शहीद हो गए हैं।

दूसरी ओर, फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार, गाजा के एक केंद्रीय क्षेत्र पर कब्ज़ा करने वाली ज़ायोनी सरकार के केवल एक हमले में कम से कम एक सौ छब्बीस लोग शहीद और घायल हो गए।

फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि गाजा के यरमौक क्षेत्र पर ज़ायोनी सरकार द्वारा की गई बमबारी में 26 नागरिक शहीद हो गए और 100 से अधिक घायल हो गए। कुछ सूत्रों ने खबर दी है कि कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, जिससे शहीद और घायल नागरिकों की संख्या बढ़ सकती है।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि गाजा पर बर्बर ज़ायोनी आक्रमण में दो हज़ार सात सौ चार बच्चों सहित छह हज़ार पाँच सौ छियालीस नागरिक शहीद हो गए हैं। जबकि घायलों की संख्या सत्रह हजार चार सौ उनचास तक पहुंच गई है।