26 अक्टूबर 2023 - 17:37
ग़ज़्ज़ा में 7 हज़ार से अधिक लोगों की मौत, दुनिया ख़ामोश तमाशाई।

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के पाश्विक हमलों में शहीद होने वालों की संख्या 7 हज़ार से अधिक हो गयी है।

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के पाश्विक हमलों को 20 दिन हो गये हैं और इस्राईली युद्ध विमान लगातार ग़ज़्ज़ा के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी कर रहे हैं।

ग़ज़्ज़ा इस्राईल के हमलों के दौरान शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 7028 हो गयी हैं जिनमें 2913 बच्चे और 1709 महिलाएं शामिल हैं।

इस्राईल के हमलों में घायल होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 18 हज़ार 500 हो गयी है जिनमें 1500 के लगभग अभी भी लापता हैं।   पश्चिम के समर्थन ने इस्राईल को अधिक दुस्साहसी बना रखा है जिसके बूते वह फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध खुलकर अत्याचार कर रहा है।

दूसरी ओर ग़ज़्ज़ा सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि इस्राईल हमलों के दौरान अंगों को पिघलाने वाले गोला-बारूद इस्तेमाल कर रहा है।