अमेरिका को रूस के खिलाफ़ यूक्रेन को जंग के मैदान में उतारना भारी पड़ रहा है। रूस ने अमेरिका और पश्चिमी जगत को कड़ा जवाब देते हुए ऐसा क़दम उठाया है जो अमेरिकी लॉबी को ज़ोर का झटका दे सकता है।
रूस की संसद ने परमाणु परीक्षण को लेकर एक अहम फैसला लिया है। निचली सदन के बाद अब रूसी संसद के ऊपरी सदन ने भी बुधवार को वैश्विक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध के अनुमोदन को रद्द कर दिया। अब रूस नया परमाणु परीक्षण करने के लिए स्वतंत्र हो गया है। हालांकि, इस कदम से मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ जाएगा।
रूस ने अपने इस फैसले को अमेरिका के साथ समानता स्थापित करने का एक कदम बताया है। फेडरेशन काउंसिल ने समग्र परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) के अनुमोदन को रद्द करने वाले विधेयक को पारित किया। अब इस विधेयक को अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास भेजा जाएगा।