अमेरिका में गोलीबारी की घटना आम बात हो गयी है जिस पर लगाम लग्न संभव नज़र नहीं आता। यहां आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। ताजा मामला लेविस्टन का है, यहां हुई फायरिंग में 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50-60 लोग घायल हैं। फायरिंग करने वाला आतंकी एक ही है जिसकी उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है।
आरोपी की पहचान 40 साल के रोबर्ट कार्ड के रूप में हुई है। जो एक प्रशिक्षित फायरआर्म्स प्रशिक्षक है और अमेरिकी आर्मी रिजर्व का सदस्य है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस घटना पर खेद जताया है। लेविस्टन की इस घटना को वहां के लोग नरसंहार बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ गोलीबारी नहीं है, यह एक नरसंहार है।
अमेरिका में गन कंट्रोल कानून बनने के बाद भी आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कहीं भी फायरिंग कर दी जाती है और राह चलते किसी को भी मार दिया जाता है। पिछले साल अमेरिका में गोलीबारी की 600 से ज्यादा घटनाएं हुई थीं।