23 अक्टूबर 2023 - 09:47
सीएनएन की रिपोर्टर को मिस्र की महिला ने खरी खरी सुनाई + वीडियो

कितने बच्चे मरे? मैं चाहती हूँ कि आप इस्राईली सरकार की निंदा करने करें। ऐ झूठों! आओ एक इंसान की तरह मुझसे बात करो और मेरी बात सुनो। हम एक देश पर क़ब्ज़ा देख रहे हैं। हम आपकी चुप्पी का नतीजा देख रहे हैं, अरबों के बारे में आपके झूठ का नतीजा है जो हम सब देख रहे हैं।

रफ़ह क्रॉसिंग पर मिस्र की एक महिला प्रदर्शनकारी ने इस्राईल का समर्थन करने और ग़ज़्ज़ा पट्टी जारी अत्याचारों को और सच्चाई को छिपाने के लिए सीएनएन रिपोर्टर को खूब खरी खोटी सुनाई।

इस महिला ने सीएनएन की महिला पत्रकार क्लेरिसा वार्ड को संबोधित करते हुए कहा: ये सभी बच्चे एक झूठ के कारण मारे गए। आपकी अपनी विदेश नीति है। हम समझते हैं कि आप एक समाचार चैनल से जुडी हैं. लेकिन इंसानियत भी तो कोई चीज़ है आपकी इंसानियत कहां है?

उन्होंने आगे कहा, कितने बच्चे मरे? मैं चाहती हूँ कि आप इस्राईली सरकार की निंदा करने करें। ऐ झूठों! आओ एक इंसान की तरह मुझसे बात करो और मेरी बात सुनो। हम एक देश पर क़ब्ज़ा देख रहे हैं। हम आपकी चुप्पी का नतीजा देख रहे हैं. अरबों के बारे में आपके झूठ का नतीजा है जो हम सब देख रहे हैं।

मिस्र की इस महिला ने कहा: हम फ़िलिस्तीनियों और अरबों के साथ खड़े हैं। आप सच्चाई और तथ्यों को बदलने का प्रयास करें. आप संयुक्त राष्ट्र के मालिक हैं। आप हॉलीवुड के मालिक हैं। आपके पास बहुत सारे मंच है। लेकिन हमारी आवाज़ कहाँ है? हमारी आवाज सुनी जानी चाहिए।