23 अक्टूबर 2023 - 09:17
इमाम हुसैन अ.स. के रौज़े का ऐलान, ग़ज़्ज़ा के घायलों का होगा मुफ्त इलाज

इस्राईल के आक्रमण के परिणामस्वरूप घायल हुए लोगों के परिवहन और आवास के साथ-साथ इलाज का सारा खर्च इमाम हुसैन के रौज़े की तरफ से वहन किया जाएगा।


हज़रत आयतुल्लाह सय्यद अली हुसैनी सीस्तानी की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए रौज़ा ए हज़रत इमाम हुसैन अ.स. के प्रबंधन ने एक बड़ी घोषणा की है और ग़ज़्ज़ा के पीड़ितों के समर्थन में व्यावहारिक कदम उठाए हैं।

इमाम हुसैन अ.स. के रौज़े की ओर से यह कहा गया है कि इस्राईल के आक्रमण के परिणामस्वरूप घायल हुए लोगों के परिवहन और आवास के साथ-साथ इलाज का सारा खर्च इमाम हुसैन के रौज़े की तरफ से वहन किया जाएगा।

आस्ताना ए कुद्स हुसैनी ने इराकी सरकार के साथ मिलकर ग़ज़्ज़ा के घायलों को इमाम हुसैन के रौज़े से संबंधित अस्पतालों में यात्रा और आवास खर्चों के साथ मुफ्त इलाज प्रदान करने की घोषणा की है।

आस्ताना ए कुद्स हुसैनी ने घोषणा की है कि वह इराकी अधिकारियों के सहयोग से ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी हमले के घायलों को कर्बला प्रांत के अपने अस्पतालों में निःशुल्क पहुंचाने और उनका इलाज करने के लिए तैयार है।