18 अक्टूबर 2023 - 17:11
ईरान, फ़िलिस्तीनियों के दुःख में शोक दिवस, इमाम रज़ा अलै. के रौज़े का परचम बदला गया।

ईरान में फ़िलिस्तीनी शहीदों के लिए शोक दिवस मनाया गया और इस अवसर पर इमाम रज़ा के रौज़े का परचम बदल दिया गया है।

गाजा में इजरायली सरकार की क्रूर आक्रामकता और शहीद फिलिस्तीनियों के दुख में, इस्लामी गणतंत्र ईरान में आज, बुधवार को एक दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई।

इस अवसर पर, इमाम रज़ा अलै. के रौज़े का परचम बदल दिया गया है अब रौज़े का परचम काले रंग का है जिस पर नसरुम्मिनल्लाहे फ़तहुन क़रीब लिखा हुआ है।