17 अक्टूबर 2023 - 16:58
ग़ज़्ज़ा में बच्चों के अस्पताल को फॉस्फोरस बमों से नष्ट किया जा रहा है, तेहरान की प्रतिक्रिया।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने सोमवार की शाम फ़िलिस्तीन के ताजा घटनाक्रम पर मलेशिया के विदेश मंत्री ज़म्बरी अब्दुल क़ादिर से बातचीत की।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इस टेलीफ़ोनी बातचीत में ग़ज़्ज़ की दयनीय मानवीय स्थिति का ज़िक्र करते हुए ज़ोर दिया कि ज़ायोनी शासन द्वारा नागरिकों के ख़िलाफ़ युद्ध अपराधों और नरसंहार की निरंतरता की कोई सीमा नहीं है और इस शासन ने ग़ज़्ज़ा में बच्चों के अस्पताल को फॉस्फोरस बमों से नष्ट कर दिया और अस्पताल में भर्ती बच्चों का नरसंहार किया है।

जेद्दा में इस्लामी सहयोग संगठन "ओआईसी" की कार्यकारी परिषद की बैठक में भाग लेने की अपनी तत्परता की घोषणा करते हुए विदेशमंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा, ग़ज़्ज़ा में नागरिकों के ख़िलाफ युद्ध अपराधों को रोकना और मानवीय घेराबंदी को समाप्त कराना है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और रेड क्रॉस के महानिदेशक के साथ किए गए प्रयासों और परामर्श का ज़िक्र करते हुए ग़ज़्ज़ा में बिगड़ती मानवीय स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कराया और ग़ज़्ज़ा में मानीय सहायता और खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए एक कोरिडोर खोलने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

इस फोन कॉल में मलेशिया के विदेश मंत्री ने किसी भी तरह से महिलाओं, बच्चों और नागरिकों की हत्या की निंदा की।

उन्होंने ईरान के रुख़ की सराहना की और इस्लामी सहयोग संगठन के अन्य सदस्य देशों के साथ सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया और इस बैठक में भाग लेने के लिए अपनी तत्परता की घोषणा की।