5 अक्टूबर 2023 - 11:08
आतंकियों के खिलाफ दमिश्क की बड़ी कार्रवाई, दाइश के ठिकानों पर बमबारी

इदलिब के बाहरी इलाके में आतंकवादी मुख्यालयों को निशाना बनाया और उत्तरी हलब के बाहरी इलाक़े में दो ड्रोनों को मार गिराया।

सीरियाई सेना ने देश के उत्तर में स्थित इदलिब प्रांत के बाहरी इलाके में आतंकवादी गुटों के मुख्यालय को निशाना बनाया जिसके परिणामस्वरूप कई आतंकियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में घोषणा की कि सेना ने इदलिब के बाहरी इलाके में आतंकवादी मुख्यालयों को निशाना बनाया और उत्तरी हलब के बाहरी इलाक़े में दो ड्रोनों को मार गिराया।

अल-मयादीन चैनल के मुताबिक, सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हमाह और इदलिब के उपनगरों और कई गांवों, और कस्बों में सैन्य ठिकानों पर आतंकवादी गुटों के लगातार हमलों के जवाब में सेना ने आतंकवादियों के मुख्यालय को निशाना बनाया।

उक्त बयान में कहा गया है कि इस हमले में आतंकवादियों के मुख्यालय समेत भारी संख्या में हथियार नष्ट हो गए तथा अंसार अल-तौहीद आतंकवादी गुट से जुड़े कई आतंकवादी मारे

 गए।