क़ुद्स अल-अखबरिया ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि निर्दोष फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचारी अवैध ज़ायोनी सेना की क्रूरता दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। ज़ायोनी सेना के अत्याचार का निशाना सभी बन रहे हैं। ज़ायोनी सेना बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का ख्याल नहीं कर रही।
फ़िलिस्तीनी मीडिया ने ज़ायोनी अत्याचारों का एक दर्दनाक मंज़र दुनिया के सामने रखा है जिसमे अवैध ज़ायोनी राष्ट्र की सेना फिलिस्तीन की एक किशोरी पर सरेआम बाज़ार में अत्याचार कर रही हैं।
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कई ज़ायोनी फ़िलिस्तीनी लड़की को लात और घूंसों से से मार रहे हैं।
फिलिस्तीनी मीडिया की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि कई ज़ायोनी फ़िलिस्तीनी युवती को भरे बाज़ार में लात घूंसों से पीट रहे हैं।
इस से पहले शरणार्थी कैंप में भी ज़ायोनी सेना ने बेगुनाह फिलिस्तीनी बच्चों पर गोलियां चालयी थी जिसमे 15 वर्षीय मोहम्मद वसीम बुरी तरह घायल हुआ था। इस घटना के बाद भी ज़ायोनी सेना ने इसी कैंप से कई बच्चों को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी।