3 अक्टूबर 2023 - 09:11
आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मिलने पहुंचे इंटरनेशनल यूनिटी कांफ्रेंस में आए मेहमान

यूनिटी कांफ्रेंस के मेहमानों के साथ साथ ईरान की सशस्त्र सेनाओं के अधिकारी, इस्लामी देशों के राजदूत और ईरान की....

तेहरान में होने वाली इंटरनेशनल यूनिटी कांफ्रेंस में दुनिया भर से आए मुस्लिम देश के प्रतिनिधियों और मुस्लिम जगत की अहम् शख्सियतों ने हिस्सा लिया।

इंटरनेशनल यूनिटी कांफ्रेंस में मेहमानों ने रसूले इस्लाम स.अ.  और इमाम जफ़र सादिक़ अ.स. की विलादत के मुबारक मौके पर ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई से भी मुलाक़ात की।

आयतुल्लाह ख़ामेनई के साथ मुलाक़ात में इंटरनेशनल यूनिटी कांफ्रेंस के मेहमानों के साथ साथ ईरान की सशस्त्र सेनाओं के अधिकारी, इस्लामी देशों के राजदूत और ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख, पार्लियामेंट स्पीकर और राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी भी मौजूद थे।