अमेरिका समर्थित कुर्द आतंकी संगठन SDF और सीरियन सेना के बीच हुई झड़प में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस महीने की शुरुआत में भी इस क्षेत्र में अमेरिकी कठपुतली एसडीएफ और स्थानीय अरब क़बीलों के बीच 10 दिनों तक लगातार चली लड़ाई में 90 लोग मारे गए थे।
यूके स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख ने कहा कि ताज़ा झड़पें तब शुरू हुईं जब स्थानीय क़बीलों के लड़ाके फुरात नदी को पार कर गए। बता दें कि फुरात के दक्षिण पश्चिम में सीरिया सरकार और उत्तर पूर्व में अतिक्रमणकारी अमेरिका एसडीएफ का क़ब्ज़ा है।