सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार कोई ज़ायोनी मंत्री इस देश की आधिकारिक यात्रा पर रियाज़ पहुंचा है। ज़ायोनी सरकार के पर्यटन मंत्री के कार्यालय ने इस संबंध में एक बयान देते हुए कहा कि ज़ायोनी पर्यटन मंत्री हैम काट्ज़ संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भाग लेने के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं।
फ़िलिस्तीन टुडे ने हिब्रू मीडिया के हवाले से रिपोर्ट देते हुए कहा कि अवैध राष्ट्र इस्राईल के पर्यटन मंत्री हैम काट्ज़ एक प्रतिनिधिमंडल के के साथ मंगलवार को रियाज़ पहुंचे।
हिब्रू मीडिया के अनुसार, इस यात्रा के साथ, पर्यटन मंत्री हैम काट्ज़ सऊदी अरब की यात्रा करने वाले पहले इस्राईली मंत्री बन गए।
दूसरी ओर, सऊदी अरब में ज़ायोनी सरकार के पर्यटन मंत्री की उपस्थिति के साथ ही फिलिस्तीनी प्राधिकरण के लिए सऊदी अरब द्वारा नियुक्त पहले राजदूत ने राष्ट्रपति महमूद अब्बास को अपने राजनयिक दस्तावेज़ प्रस्तुत किए, और एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उन से मुलाकात की।
1993 में फिलिस्तीनी प्राधिकरण और इस्राईल के बीच ओस्लो समझौते के बाद सऊदी प्रतिनिधिमंडल की फिलिस्तीन की यह पहली यात्रा है। आले सऊद के प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सऊदी अरब और ज़ायोनी सरकार के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। यह एक ऐसी समस्या है जो फ़िलिस्तीनियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।