26 सितंबर 2023 - 09:31
तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट से इस्राईल में हड़कंप मच गया, 70,000 दस्तावेज ईरान के क़ब्ज़े में

कुल मिलाकर, 70,000 से अधिक दस्तावेज़ लीक हो गए हैं, जिनमें से कुछ को अत्यधिक गोपनीय मानकर सील कर दिया गया है और आगे की जाँच चल रही है। कहा जा रहा है कि ईरान के पास इस्राईल के गुप्त दस्तावेजों का जो संग्रह है वह अवैध राष्ट्र की सुरक्षा को नष्ट करने के लिए काफी है।

तेहरान टाइम्स द्वारा अवैध ज़ायोनी राष्ट्र और नेतन्याहू के बारे में महत्वपूर्ण रहस्य उजागर करने के बाद से ही इस्राईल में हंगामा मचा हुआ है।

तेहरान टाइम्स ने बताया है कि कुछ दिन पहले अल-मयादीन पर ईरान के कुछ सुरक्षा सूत्रों के हवाले से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें कहा गया था कि नेतन्याहू विरोधी पार्टी द्वारा नेतन्याहू और उनके परिवार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण और बेहद गुप्त मामला सामने है। जिसे इस्राईल की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक बताते हुए बंद कर दिया गया था।

जानकार सूत्रों द्वारा तेहरान टाइम्स को दी गई जानकारी के अनुसार, ईरान के पास अब अदालती मामले से भी अधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ हैं, जिनमें ज़ायोनी शासन की न्यायिक प्रणाली के सभी अभिलेख और वर्तमान मामलों के विवरण शामिल हैं। कहा जा रहा है कि ईरान को मिली जानकारी बेहद गोपनीय है, जिससे इस्राईल की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

कुल मिलाकर, 70,000 से अधिक अदालती दस्तावेज़ लीक हो गए हैं, जिनमें से कुछ को अत्यधिक गोपनीय मानकर सील कर दिया गया है और आगे की जाँच चल रही है। कहा जा रहा है कि ईरान के पास इस्राईल के गुप्त दस्तावेजों का जो संग्रह है वह अवैध राष्ट्र की सुरक्षा को नष्ट करने के लिए काफी है।