उन्होंने आगे कहा कि हशद अल-शाबी के जवान विभिन्न सीमाओं से इराक के विभिन्न प्रांतों और कर्बला तक जाने वाले ज़ाएरीने इमाम हुसैन अलै. के साथ हैं। याद रहे कि इराक ने इस साल तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है और इराकी बसीज फोर्स भी उसी योजना का हिस्सा है।
26 अगस्त 2023 - 16:48
समाचार कोड: 1389318
इराकी पीपुल्स वालंटियर फोर्स हशद अल-शाबी ने अरबईन के मौके पर ज़ाएरीन की सुरक्षा के लिए 11,000 सैनिकों को तैनात किया है।
तस्नीम न्यूज़ ने इराक के बाराथा न्यूज़ के हवाले से खबर दी है कि इराकी पीपुल्स वालंटियर फोर्स हशद अल-शाबी के प्रमुख फलेह अल-फय्याज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि हशद अल-शाबी के सैनिक अपनी सेवाएं देंगे। यह सैनिक अरबईन के अवसर पर ज़ाएरीन की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं उन्होंने कहा कि ज्वाइंट ऑपरेशनल कमांड, आंतरिक मंत्रालय और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय जारी है और इराकी बसीज फोर्स कर्बला और कर्बला के आसपास और नजफ अशरफ के रास्ते में ड्यूटी पर रहेगी।