26 अगस्त 2023 - 10:32
लाखों ज़ाएरीन का हुजूम कर्बला की तरफ रवां

इराक के आंतरिक मंत्री और अरबईन सुप्रीम सुरक्षा समिति के प्रमुख, अब्दुल अमीर अल-शम्मरी ने कहा: "इस साल का अरबईन पिछले वर्षों से अलग है,इस वर्ष तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य बलों के साथ साथ ड्रोन्स गश्त भी शामिल है।


दुनिया भर से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अरबईन के लिए लाखों ज़ाएरीन इराक आ रहे हैं। अरबईन हुसैनी में भाग लेने के लिए लाखों अज़ादार इराक और इस देश के पडोसी देशों की सीमा पार करते हुए 12 क्रॉसिंग पॉइंट से कर्बला के लिए रवाना हो चुके हैं।

इराक के चिकित्सा, स्वास्थ्य और सुरक्षा क्षेत्रों के साथ-साथ दुसरे संस्थान अरबईन हुसैनी के लिए आने वाले ज़ाएरीन की खिदमत करने के लिए तैयार हैं।

इराक के आंतरिक मंत्री और अरबईन सुप्रीम सुरक्षा समिति के प्रमुख, अब्दुल अमीर अल-शम्मरी ने कहा: "इस साल का अरबईन पिछले वर्षों से अलग है,इस वर्ष तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य बलों के साथ साथ ड्रोन्स गश्त भी शामिल है। कई नई सड़कें शुरू की गई हैं। इराक के संयुक्त ऑपरेशन रूम के प्रवक्ता तहसीन अल-खफ़ाजी का अनुमान है कि इस वर्ष के अरबईन में लगभग 6 मिलियन विदेशी ज़ाएरीन हिस्सा लेंगे।

इस वर्ष, इमाम हुसैन के रौज़े की तरफ से 2,000 वर्ग मीटर आकार का एक हॉल भी मेहमानों के लिए तैयार किया है, जहाँ तीर्थयात्रियों के लिए विभिन्न सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं।