26 अगस्त 2023 - 07:59
यूक्रेन ने अपने ही सैनिकों को मार डाला, 23 जवानों को फांसी

यूक्रेनी सेना के मुख्यालय ने अपना अपराध छिपाने के लिए इन सैनिकों के नाम लापता व्यक्तियों की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया था लेकिन रूसी गुप्तचर एजेंसी उन 10 सैनिकों की पहचान के बारे में जानकारी प्राप्त करने में कामयाब रहीं जिन्हें यूक्रेनी बलों ने मार डाला था।

यूक्रेन ने अपने ही सैनिकों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 23 सैनिकों को फांसी दे दी है।

यूक्रेनी सेना के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों के मुख्यालय ने अपने ही 23 सैनिकों को मार डाला है। यह जवान खेरसान प्रांत के पास क्षेत्रीय रक्षा ब्रिगेड में सेवा करते हुए अपने पोस्ट से भागने की कोशिश कर रहे थे।

स्पुतनिक समाचार एजेंसी से बातचीत में एक संबंधित अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जानकार सूत्रों के मुताबिक ऐसी जानकारी मिली है, जिससे पता चलता है कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों के 123वें क्षेत्रीय रक्षा ब्रिगेड के 23 सैनिक अपने ही शासकों के इशारों पर फनसी पर चढ़ा दिए गए। 11 अगस्त को उन्हें खेरसॉन में फाँसी दे दी गई। इन जवानों पर आरोप है कि वे अपना पद छोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

यूक्रेनी सेना के मुख्यालय ने अपना अपराध छिपाने के लिए इन सैनिकों के नाम लापता व्यक्तियों की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया था लेकिन रूसी गुप्तचर एजेंसी उन 10 सैनिकों की पहचान के बारे में जानकारी प्राप्त करने में कामयाब रहीं जिन्हें यूक्रेनी बलों ने मार डाला था।

यह खबर ऐसे समय सामने आई है जब डोनेट्स्क गणराज्य के अधिकारियों ने पहले ही घोषणा की है कि यूक्रेनी सैनिकों की सेना की सेवा छोड़ने या युद्ध के मैदान से भागने की संख्या में वृद्धि हुई है।