24 अगस्त 2023 - 11:01
तल अवीव की धमकी, ग़ज़्ज़ा से लेबनान तक हाई अलर्ट

अल-अरबी अल-जदीद ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि फिलिस्तीनी संगठनों ने दुश्मन की किसी भी संभावित कार्रवाई का सामना करने और कड़ी प्रतिक्रिया देने के लिए खुद को तैयार कर लिया है और इस संबंध में उन्होंने अपना केंद्रीय कार्यालय और अहम् ठिकाने खाली कर दिए है।

ज़ायोनी राष्ट्र की ओर से प्रतिरोधी दलों के नेताओं की हत्या की धमकी के बाद से फ़िलिस्तीनी दलों से लेकर लेबनान तक प्रतिरोधी दलों ने दुश्मन का सामना करने के लिए कमर कस ली है।

अल-अरबी अल-जदीद के साथ बातचीत में फिलिस्तीनी दलों से जुड़े सूत्रों ने कहा कि विशेष रूप से वेस्ट बैंक में प्रतिरोध बढ़ने के बाद ज़ायोनी दुश्मन की धमकियों को प्रतिरोधी बलों ने गंभीरता से लिया है। ज़ायोनी सरकार हमास और इस्लामिक जिहाद के नेताओं पर वेस्ट बैंक में प्रतिरोधी कार्रवाई बढ़ाने के इलज़ाम थोप रही है।

वैसे तो प्रतिरोधी दल लंबे समय से ग़ज़्ज़ा और लेबनान में कड़े सुरक्षा उपाय कर रहे है, लेकिन दुश्मन ज़ायोनीवादियों की हालिया धमकियों के बाद ये सुरक्षा उपाय बहुत सख्त कर दिए गए हैं।