ज़ायोनी सेना ने एक बार फिर फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ दमनचक्र तेज़ कर दिया है। फ़िलिस्तीनी मीडिया ने जेनिन शहर में ज़ायोनी सेना की गोलीबारी के परिणामस्वरूप उस्मान आतिफ़ मुहम्मद अबू खर्ज नामक 17 वर्षीय फ़िलिस्तीनी किशोर की शहादत की खबर दी है।
वेस्ट बैंक में फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ज़ायोनी सैनिकों ने इस शहीद के सिर पर सीधे गोली मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध राष्ट्र इस्राईल की सेना ने आज सुबह अल-ज़बाबदेह शहर पर हमला किया और जो फिलिस्तीनी भी आक्रमणकारियों को इस शहर में दाखिल होने से रोकना चाहता था उन पर सीधी फायर कर दी। अवैध राष्ट्र इस्राईल के सैनिकों के इस हमले में शहीद अबू खर्ज के सर पर गोली लगी।