22 अगस्त 2023 - 08:22
कर्बला में अरबईन के लिए स्पेशल हेल्थ केयर प्लान

इस परियोजना के तहत, नजफ से कर्बला आने वाले मार्ग पर पोल नंबर 880 पर अल-ज़हरा फील्ड अस्पताल लगाया गया है जबकि इस परियोजना के समर्थन के लिए निजी अस्पतालों के अलावा 8 सरकारी अस्पतालों को भी शामिल किया गया है।


इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अरबईन के लिए इराक के स्वास्थ्य विभाग ने दुनिया भर से आने वाले ज़ाएरीन के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए कमर कस ली है।

कर्बला स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक सबाह अल-मूसवी ने कहा कि इमाम हुसैन के अरबईन के लिए ज़ाएरीन की खिदमत के लिए कर्बला शहर में बनाए गए आपातकालीन केंद्र के पास शहर के पुराने इलाके में 100 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। यह एम्बुलेंस कर्बला के बाहरी इलाक़ों में सेवा करने के लिए हैं।

उन्होंने ज़ाएरीन को बेहतर स्वास्थ्य और उपचार सेवाएं प्रदान करने के लिए शहर के तीन केंद्रीय अधिकारियों के साथ 20 किलोमीटर की दूरी पर 43 चिकित्सा टीमों की तैनाती की भी घोषणा की।

अल-मूसवी ने कहा कि इस परियोजना के तहत, नजफ से कर्बला आने वाले मार्ग पर पोल नंबर 880 पर अल-ज़हरा फील्ड अस्पताल लगाया गया है जबकि इस परियोजना के समर्थन के लिए निजी अस्पतालों के अलावा 8 सरकारी अस्पतालों को भी तैनात किया गया है।

  तीर्थयात्रियों के लिए भोजन और पेय की व्यवस्था करने के लिए 55 समितियां बनाई गई हैं, जबकि अरबईन के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए 60 राहत समूह तैयार किए गए हैं।

कर्बला के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन रोगियों के लिए दवाओं और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ बड़े हॉल की व्यवस्था की घोषणा की।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कर्बला का स्वास्थ्य विभाग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशों के अनुसार एहतियाती कदम और कार्रवाई कर रहा है। तीर्थयात्रियों को बीमारी के खतरों से बचने के लिए अरबईन कमिटी, मौकिब , कैंप और ज़ाएरीन की मदद से मास्क का उपयोग करना, उचित स्वच्छता और हाथ धोने के तरीकों की जानकारी देने के अलावा महामारी से बचाव के तरीके और सफाई संस्कृति के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

ये उपाय ऐसे समय में किए जा रहे हैं जब इराकी सीमा क्रॉसिंग के प्रमुख अम्र अल-वायली ने बताया है कि पिछले तीन दिनों में, 92,000 से अधिक विदेशी तीर्थयात्रियों ने 12 सीमा क्रॉसिंग के माध्यम से इराक में प्रवेश किया है। यह 92,615 ज़ाएरीन अफगानिस्तान, अजरबैजान, पाकिस्तान और ईरान से इराक में दाखिल हुए हैं।