अरबईन मिलियन मार्च के लिए दुनिया के कोने-कोने से ज़ाएरीन का इराक पहुंचने का सिलसिला जारी है। ईरान की अरबईन कमेटी के प्रमुख का कहना है कि अब तक 25 लाख ईरानियों ने अरबईन जाने के लिए पंजीकरण कराया है जबकि उम्मीद है कि इस बार 50 लाख से अधिक तीर्थयात्री विदेश से इराक में प्रवेश करेंगे। अंजुमन हिलाल अहमर ने हृदय रोग से पीड़ित ज़ाएरीन को अरबईन मार्च के दौरान शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए कुछ चिकित्सीय सुझाव दिए हैं।
इस एडवायज़री के मुताबिक़ अगर आपको पहले कभी दिल का दौरा पड़ा है तो बिना डॉक्टर की सलाह के अरबईन मार्च में हिस्सा न लें। यदि आपको मार्च के दौरान सीने में दर्द या सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है, तो तुरंत चिकित्सा शिविर में जाएँ।
सीने में दर्द बहुत खतरनाक होता है इसलिए इसे गंभीरता से लें। कुछ लोग इस महत्वपूर्ण बात को नजरअंदाज कर देते हैं।
जबड़े से नाभि तक दर्द दिल के दौरे का संकेत हो सकता है, इसलिए यदि ऐसा अवसर आए तो तुरंत नजदीकी राहत शिविर में चिकित्सा सहायता लें ताकि समय पर इलाज मिल सके। हृदय रोग के लिए दवा लेने वाले लोगों को हमेशा डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएँ अपने साथ रखनी चाहिए, विशेष रूप से ज़बान के नीचे रखी जाने वाली दवाएँ महत्वपूर्ण हैं। दिल में दर्द होने पर तुरंत इलाज बहुत जरूरी है।
नजफे अशरफ और कर्बला के बीच बिना रुके पैदल लंबी यात्रा करने से बचें। सांस की समस्याओं से बचने के लिए कर्बला, बैनुल-हरमैन और अन्य स्थानों पर भीड़ से दूर रहने की कोशिश करें। अलग-अलग जगहों पर अधिक भीड़ होने से अलग-अलग तरह के वायरस अपना निशाना बना सकते हैं। जो लोग हृदय रोग से उबर चुके हैं वह इस वायरस के कारण दोबारा संक्रमित हो सकते हैं।
हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अपनी तुलना स्वस्थ लोगों से नहीं करनी चाहिए और पूरे रास्ते पैदल चलने के बजाय सवारी का उपयोग करना चाहिए। यह ध्यान में रखते हुए कि पिछले कुछ वर्षों में सीने में दर्द और अचानक कार्डियक अरेस्ट हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या रही है, जो मुख्य रूप से गर्मी, भीड़ और बहुत अधिक चलने के कारण होती है। ये सभी कारक हृदय रोग के खतरे को बढ़ाते हैं इसलिए यह सलाह दी जाती है कि ये लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और हमेशा कुछ दवाएं अपने साथ रखें।