महान फ़क़ीह , मुजतहिद, कुरान मुफ़स्सिर आयतुल्लाह मुहम्मद हुसैन नजफ़ी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अल्लामा मुहम्मद हुसैन नजफ़ी सरगोधा की पुरानी तालीम गाह सुल्तानुल मदारिससे जुड़े थे। मरहूम अल्लामा मुहम्मद हुसैन नजफ़ी की नमाज़े जनाज़ा आज शाम 6 बजे सरगोधा सुल्तानुल मदारिस मुहम्मदिया में पढ़ी जाएगी।
आयतुल्लाह मुहम्मद हुसैन नजफ़ी जीवन भर मज़हब की तब्लीग और दीनी अहकाम पहुँचाने में लगे रहे, अल्लामा मुहम्मद हुसैन नजफ़ी की खिदमत को हमेशा याद रखा जाएगा। अल्लामा मुहम्मद हुसैन नजफ़ी दर्जनों पुस्तकों के लेखक भी थे। अल्लामा सैयद साजिद अली नकवी और पाक्सितान के दूसरे उलमा ने अल्लामा मुहम्मद हुसैन नजफी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।