इराक में अमेरिका की संदिग्ध गतिविधियों के पीछे सीरिया में किसी बड़े टकराव की आहत मिल रही है। कहा जा रहा है कि सीरिया में रूस और ईरानी हित एक संभावित लक्ष्य है। सीरिया में रूस के खिलाफ और ईरान के हितों के खिलाफ अमेरिका जल्द ही कोई सैन्य अभियान शुरू कर सकता है।
अल-शर्क अल-अवसत ने बताया कि इराक में स्थानीय मीडिया ने कई शहरों में अमेरिकी सैन्य काफिलों की तस्वीरें प्रसारित कीं जबकि इराक के ही कई शहरों में ऐसी रिपोर्ट मिल रही है कि प्रतिरोधी दल भी आगे बढ़ रहे हैं और उनसे संघर्ष को टालने की अपील की गयी है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, इराक के सशस्त्र बलों के जनरल कमांड के प्रवक्ता मेजर जनरल याह्या रसूल ने ऐसी किसी भी गतिविधियों से इंकार किया है।
जबकि इराक के एक सरकारी अधिकारी ने अल-शर्क अल-अव्सत को बताया, "ये गतिविधियां इराक की सीमाओं के बाहर अमेरिकी ठिकानों तक ही सीमित हैं।" कुछ तस्वीरें जो मीडिया में अमेरिकी वाहनों की हैं पुरानी है जो इराक की नहीं है ।
ऐसी जो भी ख़बरें आ रही हैं उनके कोई सुबूत हैं न ही इराक सरकार के पास ऐसी कोई जानकारी है। हाँ अमेरिका समय समाय पर इराक में ऐसी हरकतें करता रहता है जिनकी बगदाद सरकार को भी कोई जानकारी नहीं दी जाती।