18 अगस्त 2023 - 10:44
इराक के सबसे दूरदराज के इलाकों से कर्बला तक मार्च शुरू हुआ

रास अल-बीशा से कर्बला की दूरी 600 किलोमीटर से अधिक है और यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा है. इसके बावजूद, तीर्थयात्री इमाम हुसैन चेहलुम में शामिल होने के लिए बेचैन हैं और दक्षिणी इराकी सीमा के सबसे दूरदराज के इलाके


अरबईने इमाम हुसैन के लिए इराक के विभिन्न हिस्सों से कर्बला के लिए जायरीनों का पैदल मार्च शुरू हो गया है। हज़रत इमाम हुसैन के ज़ाएरीन ने इराक के दक्षिण में सबसे दूर स्थित स्थान रासुल बीशा से कर्बला तक अरबईन मार्च शुरू कर दिया है।

दूसरी ओर, पूरे इराक में कर्बला की ओर जाने वाली सड़कों पर, शहर के लोग और सरकारी संस्थान अरबईन तीर्थयात्रियों का स्वागत करने और उन्हें सेवाएं प्रदान करने में व्यस्त हैं।

इराक की 50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद, इमाम हुसैन के ज़ाएरीन दक्षिणी इराक के फाव के आखिरी शहर रास अल-बीशा से हजरत इमाम हुसैन की बारगाह में हाज़िर होने के लिए पैदल निकल चुके हैं।

एक इराकी तीर्थयात्री हुसैन मजीद ने अल आलम से बात करते हुए कहा कि हमने रास अल-बीशा छोड़ दिया, जो इराक में आखिरी और बसरा क्षेत्र में सबसे दूर माना जाता है। इससे कर्बला की दूरी करीब 600 किमी है, लेकिन हमारे लिए यह कुछ भी नहीं है।

एक अन्य इराकी तीर्थयात्री नूरी जवाद ने भी कहा: हम हजरत अबा अब्दुल्लाह अल-हुसैन की दरगाह में हाज़िर होने के लिए इस यात्रा को शुरू करने के लिए बसरा से रास अल-बीशा आए हैं।

अरबईन मिलियन मार्च में क़दम क़दम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इसी तरह का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम फारस की खाड़ी की सीमा से लगे क्षेत्र में मिन अल-बहर इलन-नहर के नारे के साथ आयोजित किया गया था, जिसका अर्थ है समुद्र से मक़्तल तक।

इराकी जाएरा फातिमा अल-मूसवी ने कहा कि मैं नैनवा प्रांत से चलकर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के प्यार से इस स्थान पर पहुंची हूं ताकि मैं अरबईन में भाग ले सकूं।

कर्बला के लिए रवाना हुए हैदर मजीद ने कहा कि मैं सद्दाम के जमाने से ही नजफ से कर्बला तक पैदल जा रहा हूं. यह 21वां साल है जब मैं इमाम हुसैन की ज़ियारत के लिए जा रहा हु। सौभाग्य से, अब रास्ते में कोई बाधा नहीं है। इस बार मेरी यात्रा रास अल बीशा से शुरू होगी।

बता दें कि रास अल-बीशा से कर्बला की दूरी 600 किलोमीटर से अधिक है और यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा है. इसके बावजूद, तीर्थयात्री इमाम हुसैन चेहलुम में शामिल होने के लिए बेचैन हैं और दक्षिणी इराकी सीमा के सबसे दूरदराज के इलाके से पवित्र शहर कर्बला तक पैदल चलने के लिए निकल पड़े हैं।