ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनाव पर चीन लगातार कड़ा रुख अपने हुए है। अमेरिका की उकसावे वाली हरकतों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए चीन के रक्षा मंत्री ने कहा है कि अमेरिका आग से खेल रहा है। ताइवान चीन का अंग है और वह चीन से अलग नहीं रह सकता।
चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने कहा कि 'ताइवान का इस्तेमाल करके चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश विफल होगी। ली शांगफू ने कहा कि ताइवान का चीन की मुख्य भूमि से मिलना अपरिहार्य है।
ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई के अमेरिकी दौरे से नाराज चीन लगातार अमेरिका के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है। अब चीन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर ताइवान मुद्दे पर अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि ताइवान को लेकर आप आग से खेल रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर मॉस्को कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने कहा कि 'ताइवान का इस्तेमाल करके चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश विफल होगी। ली शांगफू ने ये भी कहा कि ताइवान का चीन की मुख्य भूमि से मिलना अपरिहार्य है और इसे टाला नहीं जा सकता। चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि ताइवान चीन का आंतरिक मामला है और इसमें कोई भी बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं है।'