अवैध ज़ायोनी राष्ट्र की कुख्यात गुप्त एजेंसी मोसाद के पूर्व प्रमुख तामीर बार्डो ने कहा है कि ज़ायोनी सरकार के सामने आने वाली कठिनाइयों और गंभीर संकट को देखते हुए, दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार और दूसरे दलों के बीच न्यायिक सुधार के अजेंडे को फिर से लाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर से इस बात का पता चलता है कि इस्राईल गंभीर खतरों का सामना कर रहा है।
हिब्रू मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बार्डो के हवाले से लिखा कि हम बिना किसी तर्क और ठोस कारण के 4 से 5 महीने तक विनाशकारी संघर्ष में उलझे रहे।
उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद अचानक अंधेरा छा जाने का एकमात्र कारण यह है कि मौजूदा सरकार इस्राईल को विनाश की ओर ले जाना चाहती है।
कहा जा रहा है कि न्यायिक सुधारों के पहले चरण में नेसेट की मंजूरी के बाद ज़ायोनी राष्ट्र में स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो जाएगी, जो ज़ायोनी सरकार के विनाश का कारण बन सकती है।