आर्टिक संकट और राजनैतिक उथल उथल का शिकार पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने अपने साथियों समेत कर्बला पहुँच कर इमाम हुसैन की बारगाह में हाज़िरी देते हुए पाकिस्तान के लिए अम्नो अमान की दुआएं मांगी।
मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इमाम हुसैन अस की बारगाह पर हाज़िरी दी और पाकिस्तान की सुरक्षा और स्थिरता के लिए विशेष प्रार्थना की और नवाफ़ल भी अदा किये। इराकी राष्ट्रपति सहित उच्च अधिकारियों से मुलाकात के बाद पाकिस्तानी गृह मंत्री को इमाम हुसैन के रौज़े पर हाज़िरी देना का सम्मान मिला।